सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kamala Devi planted a garden with a connection to nature and a positive attitude.

Rewari News: प्रकृति से जुड़ाव और सकारात्मक सोच से कमला देवी ने लगाई बगिया

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kamala Devi planted a garden with a connection to nature and a positive attitude.
कमला देवी
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रकृति से जुड़ाव और सकारात्मक सोच से कंपनी बाग निवासी कमला देवी (45) ने घर-आंगन को हरा-भरा और आकर्षक बना दिया है। कमला देवी आठ वर्षों से लगातार बगिया लगाकर न केवल घर की सुंदरता बढ़ा रही हैं बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।
Trending Videos

कमला ने घर के आंगन में विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए हैं। इनमें गुलाब, गुड़हल, गेंदा सहित कई तरह के मौसमी और सजावटी पौधे शामिल हैं। उनकी बगिया में हर समय रंग-बिरंगे फूल खिले रहते हैं जिससे घर का वातावरण सुगंधित और मनमोहक बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि कमला देवी अपने पौधों की देखभाल के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक तरीकों का ही उपयोग करती हैं। वे रसोई से निकलने वाले अनुपयोगी चीजों और गोबर से तैयार खाद का इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता। रासायनिक खाद से दूरी बनाकर उन्होंने एक तरह से जैविक बागवानी को अपनाया है।

मन में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार:
कमला देवी ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम करीब एक घंटा बगिया की देखभाल में जुटती हैं। पौधों को पानी देना, सूखे पत्ते हटाना और नई पौध तैयार करने जैसे काम करती हैं। उनका कहना है कि बगिया में समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दिनभर की थकान के बाद जब वे पौधों के बीच समय बिताती हैं तो उन्हें काफी सुकून मिलता है।

बगिया जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम
कमला देवी ने बताया कि बगिया लगाना केवल शौक ही नहीं बल्कि एक तरह से जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम भी है। इससे न केवल घर का वातावरण शुद्ध रहता है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। कमला देवी का मानना है कि हर व्यक्ति को अपने घर में थोड़ी-सी जगह निकालकर पौधे जरूर लगाने चाहिए। कमला देवी आसपास के लोगों को भी बगिया लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका कहना है कि अगर हर घर में थोड़ी-सी हरियाली हो जाए तो पूरा वातावरण स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।


गर्मी में पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान जरूरी
सर्कुलर रोड स्थित नर्सरी संचालक राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तेज धूप से बचाने के लिए पौधों को सुबह या शाम के समय ही पानी दें। दोपहर में पानी न डालें। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए सूखे पत्तों या घास की परत बिछा सकते हैं। गमलों को ऐसी जगह रखें जहां हल्की छाया मिल सके। अधिक गर्मी में पौधों पर पानी का हल्का छिड़काव भी लाभकारी होता है। समय-समय पर गोबर की खाद या जैविक खाद डालते रहें, ताकि पौधे स्वस्थ बने रहें और सूखने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed