{"_id":"698e1b52698cb391b407a3a4","slug":"members-of-a-rewari-extortion-gang-assaulted-an-auto-driver-for-not-paying-weekly-dues-rewari-news-c-17-rtk1042-809515-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हफ्ता नहीं देने पर वसूली गैंग के सदस्यों ने रेवाड़ी के ऑटो चालक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हफ्ता नहीं देने पर वसूली गैंग के सदस्यों ने रेवाड़ी के ऑटो चालक से की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/गुरुग्राम। ऑटो चालकों की ओर से हफ्ता नहीं देने पर वसूली गैंग के सदस्यों ने 11 फरवरी की शाम को ऑटो चालक के साथ मारपीट की। यह मारपीट इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास खड़े होने वाले ऑटो चालकों के साथ की। मारपीट में घायल चालकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट मामले में सेक्टर-29 थाना में शिकायत दी गई है।
इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास 11 फरवरी की शाम को एक ऑटो चालक को हफ्ता न चुकाने पर कई युवकों ने लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। रेवाड़ी निवासी रिंकू वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-12 स्थित राजीव नगर में रहते हैं।
रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैंग के सदस्य नियमित रूप से उनसे ऑटो स्टैंड पर आकर रुपये मांगते हैं। ऐसे में हर दिन 50 रुपये देने पड़ते हैं। उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें रॉड से हमला करके घायल कर दिया।
बस स्टैंड के पास भी गैंग के सदस्यों ने कई ऑटो चालकों व प्रधान के साथ मारपीट की थी। ऑटो चालक मारपीट के डर के कारण पुलिस को शिकायत नहीं देते। हफ्ता वसूली गैंग के सदस्य सभी चालकों से 50-50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेते हैं।
जांच अधिकारी एएसआई बबलेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित ऑटो चालक सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos