सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sun shone but the maximum temperature dropped by 2 degrees and the minimum by 4 degrees.

Rewari News: धूप खिली लेकिन अधिकतम तापमान 2 व न्यूनतम 4 डिग्री गिरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The sun shone but the maximum temperature dropped by 2 degrees and the minimum by 4 degrees.
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीरवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण मौसम साफ रहा। हालांकि, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos

इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। वीरवार को एक्यूआई 202 दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 244 था। हालांकि 200 से ऊपर का एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में माना जाता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में 16 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं जिससे विशेषकर रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
16 फरवरी की रात से 17 फरवरी के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम फिर से सामान्य रूप से खुश्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed