सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Middle-aged man commits suicide by getting hit by a train

Rewari News: ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की खुदकुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man commits suicide by getting hit by a train
विज्ञापन
रेवाड़ी। खलीलपुर और कुंभावास रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुक्तिवाड़ा निवासी 50 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। मृतक एक दुकान पर काम करता था।
Trending Videos

जांच अधिकारी एसआई सत्यपाल ने बताया कि जीआरपी पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति कट गया और लाइनों पर डैडबॉडी पड़ी है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत में शव की सुबह कोई शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में जांच के दौरान उसकी पहचान मनोज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सत्यपाल के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed