फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monsoon weakens; humid heat to add to the discomfort.

Rewari News: कमजोर पड़ा मानसून, अब उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी परेशानी

Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon weakens; humid heat to add to the discomfort.
बावल मार्ग से दोपहर के समय गुजरते वाहन। संवाद
रेवाड़ी। प्रदेश में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। बारिश नहीं होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नमी और आर्द्रता वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण अब उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ एवं पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान के ऊपर बनी हुई है। इसके चलते हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। मानसून ट्रफ बीकानेर और कम दबाव वाले क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 13 अगस्त तक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के आसपास पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आंशिक प्रभाव से 14 और 15 अगस्त को जिले के साथ-साथ प्रदेश एवं एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी तथा कुछ पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 16 अगस्त को मानसून ट्रफ के हरियाणा-एनसीआर दिल्ली की ओर पहुंचने से कुछ क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इसके बाद मानसून ट्रफ के तराई क्षेत्रों की ओर बढ़ने से मानसून ब्रेक की स्थिति बन सकती है। उत्तरी जिलों में ही अपेक्षाकृत अधिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान बढ़ने और उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed