{"_id":"69b05d75a88396e8410f32d6","slug":"mustard-starts-arriving-in-the-market-direct-sale-is-not-possible-due-to-moisture-rewari-news-c-198-1-rew1001-234819-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंडी में सरसों की आवक शुरू, नमी के कारण नहीं हो पा रही सीधी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंडी में सरसों की आवक शुरू, नमी के कारण नहीं हो पा रही सीधी बिक्री
विज्ञापन
अनाज मंडी में सूखने के लिए रखी सरसों की फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। जिले में अगेती सरसों की कटाई शुरू होने के साथ ही नई अनाज मंडी में सरसों की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हालांकि अभी सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, लेकिन किसान कटाई के बाद नई सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अधिक नमी होने के कारण किसान मंडी में ही फसल को सुखाकर आढ़तियों को बेच रहे हैं।
कई किसान खेतों से कटाई के बाद सीधे सरसों मंडी में ला रहे हैं ताकि उसे धूप में सुखाकर बेहतर भाव पर बिक्री कर सकें। फिलहाल मंडी में सरसों का भाव करीब 6000 से 6250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है, जबकि इस वर्ष सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
किसानों का कहना है कि सरसों की फसल में अभी नमी अधिक है, इसलिए सीधे बिक्री करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में वे मंडी में ही सरसों को फैलाकर सुखाते हैं और नमी कम होने के बाद आढ़तियों को बेच देते हैं। कई किसान मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए भी जल्द फसल मंडी में ला रहे हैं, ताकि किसी संभावित नुकसान से बचा जा सके।
नई अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचे किसान नरेश व सुनील ने बताया कि इस बार सरसों की बिजाई से लेकर कटाई तक मौसम काफी अनुकूल रहा है। इससे फसल की गुणवत्ता बेहतर रहने की उम्मीद है।
Trending Videos