Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Two sides clashed during a wedding ceremony in a gotra in Rewari, leaving several injured.
{"_id":"69b0f0172b9bc6b05b066d08","slug":"video-two-sides-clashed-during-a-wedding-ceremony-in-a-gotra-in-rewari-leaving-several-injured-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एक गोत्र में शादी को लेकर बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में एक गोत्र में शादी को लेकर बनवारे के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल
मंगलवार रात बनवारे के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बावल के वाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले अंकित की बुधवार को सारवान गोत्र की युवती के साथ शादी होनी है।
मंगलवार रात दूल्हा पक्ष की ओर से बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और बनवारे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
दूल्हे के चाचा व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने आरोप लगाया कि कई लोग पहले से ही हमला करने की नीयत से बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए गए और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में उनके बेटे अमित समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि एक ही गोत्र में शादी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। पहले भी इस मामले को लेकर धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और कड़ी सुरक्षा के बीच बनवारा निकलवाया। इलाके में फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।