{"_id":"69c429eb69278f8d5509e397","slug":"nahad-pacs-management-committee-election-results-declared-rewari-news-c-198-1-fth1001-235647-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाहड़ पैक्स प्रबंध कमेटी के चुनाव का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाहड़ पैक्स प्रबंध कमेटी के चुनाव का परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। दी नाहड़ बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (नाहड़ पैक्स) के चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इसमें नाहड़ निवासी सुमन देवी, दयानंद यादव (नाहड़), अजीत सिंह (खुर्शीद नगर), राजेश कुमार (नयागांव बहाला), हरेन्द्र सिंह (लुखी) और विजय सिंह (मुम्ताजपुर) विजयी घोषित किए गए।
चुनाव छह महीने पहले 30 सितंबर को संपन्न हुआ था। चुनाव सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुए, लेकिन लूंगी गांव के बूथ नंबर 03 पर बिना नो-ड्यूज के मतदान करने की वजह से विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी कारण इस बूथ के मतों की गिनती रोक दी गई थी और मतपत्रों को सीलबंद करके पुलिस और प्रशासन की देखरेख में रेवाड़ी के एआर कार्यालय में जमा किया गया था। इसके बाद सहायक रजिस्ट्रार रेवाड़ी और उप रजिस्ट्रार गुरुग्राम कार्यालय में इस मामले में अपील की गई। अपील पर सुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों ने चुनाव परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया। आज इस निर्णय के पालन में रेवाड़ी के सहायक रजिस्ट्रार नरेश कुमार की देखरेख में सीलबंद मतपेटी के मतपत्रों की गिनती की गई। मतगणना के बाद पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार ने परिणाम घोषित किया।
नाहड़ पैक्स प्रबंधन कमेटी 10 सदस्यीय होती है। मतदान से पहले ही चार सदस्य सतीश कुमार, कंवर सिंह, प्रदीप कुमार और संतोष देवी का निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके थे। इस प्रकार नई समिति का गठन पूरी तरह संपन्न हो गया है। इस अवसर पर बूथ नंबर तीन के चुनाव अधिकारी अरुण कुमार और मनीष कुमार, नाहड़ पैक्स के चुनाव प्रबंधक सतबीर सिंह, तथा चुनावी उम्मीदवार भी उपस्थित रहे।
Trending Videos