सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Deworming Day: 3.24 lakh children and adolescents will be given Albendazole tablets today.

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 3.24 लाख बच्चों व किशोरों को आज खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
National Deworming Day: 3.24 lakh children and adolescents will be given Albendazole tablets today.
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 21 अप्रैल को एक से 19 साल के बच्चे, किशोर-किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। यह दवाई सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य स्थानों पर निशुल्क खिलाई जाएगी। जिले में 3 लाख 24 हजार 778 बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
Trending Videos


इस अभियान के तहत 1-19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट की खुराक आधा टैबलेट साफ पानी में घोलकर, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टैबलेट के लिए एक टेबलेट का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, निजी व सरकारी स्कूलों, आईटीआई, कॉलेज सहित झुग्गी-झोपड़ियों व औद्योगिक क्षेत्रों में अस्थाई केन्द्र बनाकर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
जो बच्चे या व्यस्क इस अभियान के तहत गोली खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 5 मई को मॉप अप राउंड पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।


जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक
डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति बैठक ली।
डीसी ने बच्चों को कुपोषण से बचाने तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में पूर्ण सहयोग करें।
निर्धारित लक्ष्य अनुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच का सहयोग भी लें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, संदीप यादव, मीनाक्षी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


एल्बेंडाजोल गोली का दुष्प्रभाव नहीं: डॉ. भंवर

उप-सिविल सर्जन डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि 3 लाख 24 हजार 778 बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। जो बच्चे 21 तारीख को दवा नहीं ले पाएंगे उन्हें 5 मई को मॉप अप दिवस पर कवर किया जाएगा।

इस वजह से खिलाई जाती है गोली
एल्बेंडाजोल एक एंटी-पैरासाइट (कृमिनाशक) दवा है जिसे पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करने के लिए दिया जाता है। बच्चों और बड़ों में राउंडवर्म, हुकवर्म, पिनवर्म जैसे संक्रमण आम होते हैं। जो पेट दर्द, कमजोरी, खून की कमी और भूख न लगने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। यह दवा कीड़ों को मारकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। स्कूलों में समय-समय पर इसे इसलिए खिलाया जाता है ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed