{"_id":"69e66cffb4cc48c456076c7a","slug":"nomination-for-vacant-posts-of-panchayati-raj-institutions-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-237117-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए होने वाले उप चुनाव कार्यक्रम के तहत उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
मतदान के उपरांत मतगणना करवाई जाएगी और तुरंत बाद चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा और पुनर्मतदान के उपरांत मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
यहां होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि बावल खंड के वार्ड नंबर 5 में पंचायत समिति सदस्य और डहीना खंड के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होने हैं।
इसके अलावा जिला में नाहड़ खंड के गांव नेहरूगढ़ में वार्ड 10, गांव कोहारड़ में वार्ड 1 में पंच पद के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे।
इसी तरह बावल खंड के गांव रघुनाथपुरा में वार्ड 6, गांव नैचाना में वार्ड 9, गांव सुलखा में वार्ड 5, खंड डहीना के गांव ढाणी जरावत में वार्ड 6, गांव डहीना के वार्ड वार्ड 5, गांव कहाड़ी में वार्ड 1, खंड धारूहेड़ा के गांव डवाना में वार्ड 3, खंड जाटूसाना के गांव बेरली खुर्द में वार्ड 1 और 10, गांव बेरली कलां में वार्ड 5, गांव नांगलिया रणमोख में वार्ड 6, गांव मालियाकी में वार्ड 3, खंड रेवाड़ी के गांव नया गांव में वार्ड 4 और 6, गांव हांसाका में वार्ड 5, गांव ढालियावास में वार्ड 8 तथा खंड खोल के गांव हर्जीपुर में वार्ड 3 में पंच पद के लिए उप चुनाव होंगे। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X