सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now the BJP faces a big challenge of fulfilling the promises made to the public.

Rewari News: अब भाजपा के सामने जनता के सामने किए गए वादे पूरे करने की बड़ी चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now the BJP faces a big challenge of fulfilling the promises made to the public.
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जनता से कई वादे किए थे। अब जीतने के बाद इन वादों को पूरा करना उनके लिए चुनौती साबित होगी।
Trending Videos

रेवाड़ी से विनीता पीपल और धारूहेड़ा से अजय जांगड़ा को जनता ने विकास के नाम पर समर्थन दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं और प्रत्याशियों ने शहरों के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के समाधान के बड़े-बड़े वादे किए थे। अब इन वादों को पूरा करना चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में बेसहारा पशु, कुत्तों और बंदरों का उत्पाद जारी है। शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों पर घूमते पशु अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। इसके अलावा पानी की किल्लत पिछले दो दशकों में सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। गर्मियों में पेयजल संकट गहरा जाता है। शहर की टूटी सड़कें और खराब पार्क भी नगर परिषद के लिए बड़ी चुनौती हैं।
वहीं, धारूहेड़ा में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण है। बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी की समस्या वर्षों से लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बरसात के दौरान यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। कूड़े का ढेर जगह जगह देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
-
बैठकों के माध्यम से प्रगति की समीक्षा करेंगे राव इंद्रजीत
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी चुनाव के दौरान कह चुके हैं कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और वह स्वयं लगातार बैठकों के माध्यम से प्रगति की समीक्षा करेंगे। हालांकि जनता अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर काम देखना चाहती है। आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि भाजपा के नए अध्यक्ष जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं और शहरों को समस्याओं से कितनी राहत दिला पाते हैं।
-
भाजपा ने किए संकल्प पत्र में ये वादे


भाजपा ने चुनाव में कई वादे किए थे। इनमें महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, कचरा मैनेजमेंट प्लांट, 20 साल से रह रहे लोगों को मकान/जमीन का मालिकाना हक, आधुनिक पार्क, ऑक्सीजन पार्क और ओपन जिम, पुरानी सीवरेज लाइनों का नवीनीकरण और अपग्रेड, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान शामिल था। इसके अलावा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और बेहतर सड़क नेटवर्क, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वेंडिंग जोन और आर्थिक सहायता, जलभराव रोकने के लिए मजबूत ड्रेनेज सिस्टम, स्मार्ट सामुदायिक भवन का निर्माण, सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, स्मार्ट लाइब्रेरी नेटवर्क की स्थापना, पूरे शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था, एलईडी स्ट्रीट लाइट और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, पानी-सीवरेज कनेक्शन पर शुल्क में राहत, सड़क निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता, शहर में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क से सुरक्षा मजबूत आदि शामिल है।


इन बड़े प्रोजेक्टों से है आस
70 करोड़ से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (15 एमएलडी), 60 करोड़ से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, 30 करोड़ से नगर परिषद कार्यालय भवन, 5 करोड़ से ई-लाइब्रेरी, 5 करोड़ से 10 किमी स्मार्ट रोड निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed