{"_id":"69d2a5313d79d38dac0b149b","slug":"nurturing-greenery-into-lushness-with-an-hour-of-daily-care-rewari-news-c-198-1-rew1001-236258-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हर दिन एक घंटा देखभाल कर रोशनी संवार रहीं हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हर दिन एक घंटा देखभाल कर रोशनी संवार रहीं हरियाली
विज्ञापन
रोशनी
विज्ञापन
रेवाड़ी।
न्यू आदर्श नगर निवासी रोशनी (42) ने अपने घर के आंगन को हरियाली से सजाया है। उन्होंने न केवल अपने घर को खूबसूरत बनाया है बल्कि आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। वह रोजाना सुबह एक घंटा पौधों की देखभाल करती हैं जिसमें पानी सफाई और नए पौधे तैयार करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि पौधों के बीच समय बिताने से मन को बेहद सुकून मिलता है और तनाव भी कम होता है। उन्होंने घर में गुलाब, गुडहल, गेंदे व अन्य फूल लगाए हैं। करीब सात साल पहले उन्होंने घर में पौधे लगाने की शुरूआत की थी।
शुरूआत में कुछ गमलों से शुरू हुआ यह सफर आज दर्जनों पौधों तक पहुंच चुका है। उनके आंगन में तरह-तरह के फूलों, सजावटी पौधों और औषधीय पौधों की हरियाली देखने को मिलती है।
रोशनी बताती हैं कि इस काम में उनके पति भी पूरा सहयोग करते हैं। परिवार के सहयोग के कारण ही वह लगातार इस कार्य को आगे बढ़ा पा रही हैं। वह रोजाना सुबह करीब एक घंटा पौधों की देखभाल में लगाती हैं जिसमें पानी देना, पौधों की सफाई करना और नए पौधे तैयार करना शामिल है।
उनका कहना है कि यह समय उनके दिन का सबसे सुकून भरा पल होता है।
-- -- -- -- -
किचन वेस्ट और गोबर से बनी खाद का करती हैं उपयोग
रोशनी अपने पौधों के लिए किसी महंगी खाद का इस्तेमाल नहीं करतीं। वह किचन वेस्ट और गोबर से बनी जैविक खाद का उपयोग करती हैं। घर से निकलने वाले जैविक कचरे को वह बेकार न फेंककर खाद में बदल देती हैं जिससे पौधों को प्राकृतिक पोषण मिलता है और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। उनका मानना है कि इस तरीके से हर घर में आसानी से पौधों की देखभाल की जा सकती है।
-- -- -- -- --
पौधे लगाना बेहद जरूरी
रोशनी का कहना है कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच पौधे लगाना बेहद जरूरी हो गया है। यह न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर, छत या आंगन में पौधे जरूर लगाएं। इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि व्यक्ति खुद भी स्वस्थ और खुश महसूस करेगी।
-- -- -- -- -- -
गर्मी में पौधों की देखभाल जरूरी
बावल मार्ग पर नर्सरी के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि पौधों को सही समय पर पानी दिया जाए। सुबह जल्दी या शाम के समय पानी देना पौधों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। दोपहर को पानी देने से पौधों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है क्योंकि तेज धूप में पानी जल्दी सूख जाता है।तेज धूप से बचाव भी बेहद जरूरी है। जिन पौधों को सीधी धूप सहन नहीं होती, उन्हें छायादार जगह पर रखना चाहिए। इसके अलावा गमलों की मिट्टी को सूखने से बचाने के लिए मल्चिंग यानी सूखी पत्तियों या घास की परत बिछाई जा सकती है जिससे नमी बनी रहती है।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos