{"_id":"69d2a3465b1e94add405125a","slug":"people-rally-to-save-masani-barrage-through-signature-campaign-rewari-news-c-198-1-rew1001-236277-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हस्ताक्षर अभियान से मसानी बैराज को बचाने में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हस्ताक्षर अभियान से मसानी बैराज को बचाने में जुटे लोग
विज्ञापन
मसानी बैराज संरक्षण को लेकर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
धारूहेड़ा।
गांव जीतपुरा में रविवार को मसानी बैराज के पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषित जल के इलाज को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। पहले से निर्धारित इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भटसाना से वैभव यादव, खालियावास से तरुण खोला, मसानी से सतपाल सरपंच, भजनी सरपंच, गांव डूंगरवास से नवल सिंह सरपंच और निखरी से धर्मपाल मास्टर सहित कई लोग उपस्थित रहे। गांव के युवा हनीश वशिष्ठ ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और लोगों से बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लेने की अपील की।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई। अध्यक्षता गांव जीतपुरा के मास्टर विजय सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे तन, मन और धन से इस अभियान का सहयोग करें और इसे गांव-गांव तक पहुंचाएं। आयोजकों ने बताया कि अभियान को आगे बढ़ाते हुए अगले सप्ताह गांव तितरपुर और खालियावास में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जबकि 12 अप्रैल को गांव खरखड़ा में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
मौके पर जीतपुरा के अमित पंडित, तरुण, अंशुल, भूप सिंह, नरेश यादव, मनोज, सूरज, रजत सेठी, पवन प्रताप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Trending Videos