सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PGDCA Students Make History: Six Secure Spots in University Top 10

Rewari News: पीजीडीसीए छात्रों ने रचा इतिहास, 6 ने बनाई यूनिवर्सिटी टॉप-10 में जगह

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
PGDCA Students Make History: Six Secure Spots in University Top 10
रेवाड़ी। पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने पर केक काटकर खुशी मनाते वि
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंवाली स्थित श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बीसीए के बाद अब पीजीडीसीए के छात्रों ने भी विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की ओर से घोषित पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में महाविद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos

कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सत्र 2025-26 में पहली बार महाविद्यालय में पीजीडीसीए कोर्स शुरू किया गया था जिसमें सभी 25 सीटों पर प्रवेश हुआ। खास बात यह है कि रेवाड़ी जिले का यह एकमात्र सरकारी महाविद्यालय है जहां यह कोर्स संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी संकाय से स्नातक विद्यार्थी इस एक वर्षीय कोर्स में प्रवेश लेकर सीधे एमसीए द्वितीय वर्ष में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कर्मवीर ने बताया कि इससे पहले भी बीसीए और एमएससी जियोग्राफी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी टॉप-10 में स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया था। अब पीजीडीसीए के छात्रों ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों की ओर से केक काटकर छात्रों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह सफलता महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed