सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PNG reaches 4,500 homes, target to provide 6,000 connections

Rewari News: साढ़े चार हजार घरों तक पहुंची पीएनजी, छह हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
PNG reaches 4,500 homes, target to provide 6,000 connections
सेक्टर 1 स्थित इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की लाइन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन देने का अभियान तेज कर दिया है। अबतक साढ़े चार हजार घरों तक पीएनजी पहुंचाई गई है। छह हजार लोगों को पीएनजी का कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा की 28 प्रमुख सोसायटियों व कॉलोनियों में पीएनजी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। इन क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद एलपीजी आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएल के अनुसार जिले में अब तक करीब साढ़े चार हजार घरों तक पीएनजी पहुंच चुकी है, जबकि लगभग छह हजार घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंपनी के सर्वे में सामने आया है कि चयनित सोसायटियों और कॉलोनियों में अभी भी बड़ी संख्या में परिवार एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। इन सभी परिवारों को पीएनजी से जोड़ने के बाद संबंधित क्षेत्रों को एलपीजी फ्री जोन घोषित करने की योजना है।
विज्ञापन

आईजीएल ने उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। कनेक्शन लेने वालों को सुरक्षा राशि और अन्य शर्तों में भी छूट देने की घोषणा की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर रहा है, जिनके घरों के पास पीएनजी नेटवर्क होने के बावजूद वे अभी भी एलपीजी का उपयोग कर रहे हैं।
----------------

गैस एजेंसियों पर उमड़ी थी भीड़:
एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते गैस एजेंसियों पर अतिरिक्त सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कई उपभोक्ताओं ने आवश्यकता न होने के बावजूद एडवांस सिलेंडर बुक करा लिए थे। इसके बाद सरकार ने उन क्षेत्रों में पीएनजी विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी, जहां आईजीएल की पाइपलाइन पहले से उपलब्ध है या नेटवर्क तैयार किया जा चुका है।

सिलिंडर की समस्या से मिलेगी मुक्ति
पीएनजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग, रिफिल और डिलीवरी से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। पीएनजी घरेलू गैस आपूर्ति का अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है। गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचती है, जिससे गैस खत्म होने या अतिरिक्त सिलेंडर रखने की आवश्यकता नहीं रहती। उपभोक्ता जितनी गैस उपयोग करते हैं, उसी के अनुसार बिल का भुगतान करते हैं।
---------

आरडब्ल्यूए और जनप्रतिनिधियों को बनाया भागीदार
पीएनजी विस्तार अभियान को सफल बनाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। विभिन्न कॉलोनियों में बैठकें आयोजित कर लोगों को पीएनजी के लाभों और कनेक्शन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
---------


--------------

इन क्षेत्रों में उपलब्ध होगी पीएनजी:
शिवम सोसायटी, बेस्टेक पार्क व्यू डिलाइट, मुंजाल यूनिवर्सिटी क्षेत्र, द्वारकाधीश एम-2, पीयूष होराइजन, विपुल गार्डन, आमंगानी, बीएमजी, अंतरिक्ष टावर्स, बीएमजी एलिगेंट सिटी, ईडन गार्डन, एकता सोसायटी, एक्साइज एंड टैक्सेशन सोसायटी, गवर्नमेंट एम्प्लाइज सीजीएचएस, गुरुतेग सोसायटी, कान्हा जी सीजीएचएस, लॉर्ड शिवा, नीलकमल सोसायटी, न्यू फ्रेंड्स सीजीएचएस, शांति लोक सोसायटी, शिवा श्रीश्याम सीजीएचएस पार्ट-2, शुभम कोऑपरेटिव, द एब्सोल्यूट सीजीएचएस लिमिटेड, द कृष्णा सीजीएचएस पार्ट-2, पुलिस लाइन सदर थाना क्षेत्र, द साक्षी सोसायटी और वसुंधरा सोसायटी में पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
-----------
वर्जन
संबंधित परिवारों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में कनेक्शन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं को आगे एलपीजी की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सभी सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी सूचित किया जा चुका है।-दीपक कुमार, सेल्स मैनेजर, आईजीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed