फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pooja has created a flower garden at home and inspires others.

Rewari News: पूजा ने घर में सजाई फूलों की बगिया, दूसरों को करती हैं प्रेरित

Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pooja has created a flower garden at home and inspires others.
पूजा
रेवाड़ी। आदर्श नगर की पूजा (56) ने अपने घर के आंगन में बगिया तैयार कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। वह 12 वर्षों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करती हैं। बगिया से न सिर्फ उनके घर में हरियाली रहती है बल्कि फूलों की खुशबू बिखरी रहती है।
विज्ञापन

पूजा ने बगिया में गुलाब, गेंदा, गुड़हल व अन्य कई प्रकार के पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही पौधों से लगाव रहा है। धीरे-धीरे उन्होंने घर के खाली स्थानों पर पौधे लगाने शुरू किए और देखते ही देखते यह शौक एक सुंदर बगिया में बदल गया।
विज्ञापन

आज उनके घर में विभिन्न प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों की हरियाली नजर आती है। सुबह और शाम वह नियमित रूप से पौधों को पानी देती हैं और उनकी देखभाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधों की सेवा करने से उन्हें मानसिक शांति और मन को सुकून मिलता है। दिनभर की व्यस्तता के बाद जब वह अपने पौधों के बीच समय बिताती हैं तो उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है। उनके अनुसार पौधे केवल घर की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए लगाएं पौधे
पूजा का कहना है कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और कम होती हरियाली को देखते हुए हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास पौधे लगाने चाहिए। इसके लिए बड़े स्थान की जरूरत नहीं होती। छोटे गमलों में भी फूल और पौधे लगाए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में पौधों को स्थान दें और पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान करें। उन्होंने बताया कि पौधों की देखभाल करना एक जिम्मेदारी है। समय पर पानी देना, खाद डालना और पौधों की जरूरत के अनुसार देखभाल करना जरूरी होता है। नियमित देखभाल से पौधे स्वस्थ रहते हैं और लंबे समय तक हरे-भरे रहते हैं। कहा कि प्रकृति के करीब रहने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। वह लोगों को बगिया तैयार करने के लिए प्रेरित करती हैं।


पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए नियमित देखभाल जरूरी
अनाज मंडी मार्ग के नर्सरी संचालक सुनील कुमार ने बताया कि पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए नियमित देखभाल जरूरी है। पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर पानी देना चाहिए। ज्यादा पानी देने से भी पौधों की जड़ें खराब हो सकती हैं। समय-समय पर मिट्टी की गुड़ाई करके हवा का संचार बनाए रखना चाहिए और जैविक खाद का उपयोग करना बेहतर रहता है। पौधों को पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए। सूखी पत्तियों और खराब टहनियों को हटाते रहना चाहिए। मौसम के अनुसार पौधों की देखभाल करने से वे स्वस्थ रहते हैं और घर में हरियाली बनी रहती है।

पूजा

पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed