सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poshan Pakhwada will be observed in the district from April 9 to 23.

Rewari News: जिले में 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Poshan Pakhwada will be observed in the district from April 9 to 23.
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 8वां पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय जीवन के पहले छह वर्षों में बच्चों के मानसिक विकास को प्राथमिकता देना है।
Trending Videos

डीसी ने कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश्य परिवारों और समुदायों को ऐसी आदतों और उपायों के प्रति जागरूक करना है जो शिशुओं के स्वस्थ विकास और मस्तिष्क के पोषण में सहायक हों। उन्होंने संबंधित विभागों को जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, 0 से 3 वर्ष तक बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा और बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है जिसमें पहले 1000 दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पोषण पखवाड़ा पोषण के साथ-साथ मानसिक विकास पर भी केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed