सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations Underway to Alleviate Traffic Congestion Through City Mobility Plan; Survey to Begin Soon

Rewari News: सिटी मोबिलिटी प्लान से यातायात दबाव कम करने की तैयारी, जल्द होगा सर्वे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations Underway to Alleviate Traffic Congestion Through City Mobility Plan; Survey to Begin Soon
औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी और टपूकड़ा में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए बजट घोषणा 2025-26 के तहत सिटी मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम सितंबर 2026 से शुरू होगा। भिवाड़ी और टपूकड़ा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का सर्वे एमएनआईटी की ओर से किया जाएगा।
Trending Videos

इस सर्वे को पूरा करने में करीब एक साल का समय लगेगा और 2027 तक रिपोर्ट तैयार होगी। यह सर्वे राज्य सरकार की ओर से कराया जाएगा जबकि बीडा इसकी मुख्य एजेंसी होगी। इस परियोजना का फायदा धारूहेड़ा के लोगों को भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी और टपूकड़ा क्षेत्र की विभिन्न एजेंसियों की कुल 429 किलोमीटर लंबी सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें बीडा की 61 किमी, नगर परिषद की 265 किमी, आरएचबी की 12.5 किमी और रीको की करीब 90 किमी सड़कों का सर्वे किया जाएगा।

--------------
इन प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट भी बनेगी



सर्वे में धारूहेड़ा मोड़ से खिजूरीबास टोल, भिवाड़ी वाड़ी मोड़ से खिजूरीबास, मंशा चौक से यूआईटी थाना, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में फूलबाग चौक से हरचंदपुर, ईएसआईसी अस्पताल, सेंट गोविन चौक, अंजता चौक, चैंपियन चौक से सांथलका व कहरानी, होंडा चौक से कारोली, खुशखेड़ा, बूढ़ीबावल, कमालपुर इंडस्ट्रियल एरिया सहित कई प्रमुख मार्ग और चौक शामिल होंगे।
-------------

इंडयिन रोड के मानकों के अनुसार होगा सर्वे



सिटी मोबिलिटी प्लान के लिए सर्वे इंडयिन रोड के मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसमें सड़क की चौड़ाई, राइट ऑफ वे, डिजाइन स्पीड, विजिबिलिटी, फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम जैसे मापदंडों की जांच होगी। मापदंड के अनुसार सिंगल लेन के लिए 3.75 मीटर, इंटरमीडिएट के लिए 5.5 मीटर, टू-लेन के लिए 7 मीटर, मल्टीलेन के लिए 10.5 मीटर से अधिक, राइट ऑफ वे 30 से 60 मीटर शामिल है। वाहनों की गति शहर में 30-80 किमी/घंटा, हाईवे पर 80-120 किमी/घंटा होनी चाहिए। फुटपाथ 15 से 3 मीटर तक होना अनिवार्य है।

-------------

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, जाम हटेगा



सिटी मोबिलिटी प्लान लागू होने से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इंडस्ट्रियल एरिया में पैदल यात्रियों और साइकिल उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने और ट्रक मूवमेंट को व्यवस्थित करने पर भी काम होगा। सर्वे के दौरान यह भी आकलन किया जाएगा कि किस सड़क पर कितने वाहन चलते हैं, कहां जाम की स्थिति अधिक रहती है और किन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इसके आधार पर सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की योजना तैयार होगी।
वर्जन
भिवाड़ी व टपूकड़ा क्षेत्र में सिटी सिटी मोबिलिटी प्लान बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके सर्वे कार्य पर चर्चा चल रही है जिस पर काम शुरू होगा।



योगेंद्र कुमार, एसई, बीडा भिवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article