सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protecting youth from tobacco use is essential: DC

युवाओं को तंबाकू सेवन से बचाना जरूरी: डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protecting youth from tobacco use is essential: DC
बैठक में अधिकारियों को तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता की शपथ दिलाते उपायुक्त अभिषेक मीणा। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में धूम्रपान निषेध समन्वय समिति की बैठक हुई। अधिकारियों को तंबाकू निषेध संबंधी जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना आवश्यक है। निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के प्रावधानों का सख्ती से पालन करवाने और प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रेवाड़ी ने स्कूलों और कॉलेजों की कैंटीनों की नियमित जांच करने और तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने से युवाओं को नशे की लत से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया और जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीत वर्मा ने कहा कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed