{"_id":"6a3196cf3d364a35ca0fb32e","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-tanker-rewari-news-c-198-1-rew1001-240326-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टैंकर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टैंकर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
राजबाला का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। बोलनी गांव स्थित बस स्टैंड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा नाती के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी में रहने वाली नातिन से मिलने आ रही थीं।
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के गांव बुढ़ी बावल निवासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नानी राजबाला मूलरूप से झज्जर जिले के ऐरी गांव की रहने वाली थीं। सोमवार शाम दोनों बाइक पर रेवाड़ी जा रहे थे। रास्ते में राजबाला को प्यास लगने पर योगेश ने बोलनी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बाइक रोक दी और पास की दुकान से पानी लेने चला गया।
योगेश जब दुकान से पानी खरीद रहा था उसी दौरान कोटकासिम की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को टक्कर मार दी। राजबाला सड़क पर गिर गईं और टैंकर के पहिए की चपेट में आ गईं। मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक टैंकर सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं योगेश की शिकायत पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।