{"_id":"6a319740e9cfc4d01b05f5d1","slug":"supervisors-must-keep-blos-active-in-the-field-sdm-rewari-news-c-198-1-rew1001-240320-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को फील्ड में सक्रिय रखें सुपरवाइजर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ को फील्ड में सक्रिय रखें सुपरवाइजर : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अपने कार्यालय में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक लेते एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसली। एसडीएम और विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार यादव ने कार्यालय में बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अधीनस्थ बीएलओ को भी फील्ड में सक्रिय रखें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। विजय कुमार यादव ने बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक गणक प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। प्रत्येक मतदाता को यह प्रपत्र भरकर जमा कराना होगा। प्रपत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाता के क्रमांक को भी प्रपत्र में अंकित करना होगा।
एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2002 की मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। आम मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर वर्ष 2002 की सूची में अपना नाम और मतदाता क्रमांक देख सकते हैं। इससे मतदाताओं को अपने दस्तावेज पूर्ण करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीपीओ अनिल कुमार, नायब तहसीलदार नेहा यादव, एईआरओ मुकेश सैनी, अनिल कुमार, सुपरवाइजर प्रदीप, रविंद्र, अशोक कुमार, हरीश, नरेश तथा चुनाव विभाग से विक्रम आदि उपस्थित रहे।