सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protests against the cancellation of NEET and irregularities in CBSE exams

Rewari News: नीट रद्द होने और सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protests against the cancellation of NEET and irregularities in CBSE exams
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नीट रद्द होने, सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितताओं आदि के खिलाफ आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने बुधवार को ब्रास मार्केट में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारियों ने नीट रद्द होने, सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितता पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकारों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, युवाओं को रोजगार देने और रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नीट विवाद से प्रभावित और मानसिक तनाव के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार रोहिल्ला और सोमेंद्र ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos

वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश का छात्र-युवा वर्ग लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है। मेहनत और योग्यता के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और उनके भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि उच्च शिक्षित युवाओं को भी रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार सृजन की गति अपेक्षित स्तर पर नहीं है जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकारों से ठोस कदम उठाने की मांग की।
एआईडीवाईओ के जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि संगठन युवाओं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
कॉमरेड राजेंद्र सिंह, खेमचंद, हेमंत पिलानी, हरिओम, संजय शर्मा, कैलाशचंद, धर्मबीर बुलडोदिया, राजकुमार जलवा, गोविंद, संदीप, प्रदीप, सूबे सिंह, करतार सिंह, संतोष सुमन देवी और रणबीर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed