सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Punjabi society started Ladli Kanyadan Scheme

Rewari News: पंजाबी समाज ने शुरू की लाडली कन्यादान योजना

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Punjabi society started Ladli Kanyadan Scheme
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष सचिन मलिक की अध्यक्षता में पंजाबी भवन में हुई। इसमें समाज हित व जनकल्याण को लेकर कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 20 सितंबर को परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में लाडली कन्यादान योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर पंजाबी परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी पंजाबी समाज उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह का खर्च समाज द्वारा वहन किया जाएगा तथा उनके विवाह पंजाबी भवन के आधुनिक एसी बैंक्वेट हॉल में पूरे सम्मान के साथ सम्पन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

अध्यक्ष सचिन मलिक ने कहा कि बैठक में वैवाहिक सेवा की समीक्षा की गई। जनवरी में परिचय सम्मेलन की सफलता को देखते हुए सर्वसम्मति से आगामी 20 सितंबर को द्वितीय विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समाज की निशुल्क बुक बैंक योजना की भी समीक्षा की गई। समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान एवं उनके सामाजिक योगदान पर भी विशेष चर्चा की गई। पंजाबी समाज ने जिले में मिलने वाले लावारिस शवों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार एवं पिंडदान का दायित्व अपने हाथों में लेने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में अध्यक्ष सचिन मलिक ने समाज के सभी सदस्यों से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed