{"_id":"6a2672ade0bdd7b0080c056d","slug":"video-cows-died-due-to-electric-shock-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: गोल चक्कर पर करंट लगने से गोवंश की मौत, छह माह में तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: गोल चक्कर पर करंट लगने से गोवंश की मौत, छह माह में तीसरी घटना
रेवाड़ी शहर के दिल्ली गेट स्थित गोल चक्कर पर मंगलवार को करंट लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया। लोगों का कहना है कि पिछले छह माह के दौरान इसी स्थान पर करंट लगने से गोवंश की मौत की यह तीसरी घटना है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
जानकारी के अनुसार गोल चक्कर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के नीचे गोवंश फंस गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल, गोरक्षा दल के कार्यकर्ता तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंश को हटाने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा-करकट नहीं उठाया जा रहा है। कूड़े में खाद्य सामग्री होने के कारण यहां बड़ी संख्या में गौवंश एकत्रित रहते हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास भी अक्सर गोवंश घूमते नजर आते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।