सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The scorching sun increased the heat, with temperatures crossing 40 degrees.

Rewari News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun increased the heat, with temperatures crossing 40 degrees.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
Trending Videos

अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद दिन के समय गर्मी का असर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के कारण लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए छाते, टोपी और पानी का सहारा लिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को धूप से बचाव के उपाय अपनाने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed