{"_id":"6a32e93bda0fb43fb30f2ffe","slug":"rain-and-strong-winds-expected-until-june-23-rewari-news-c-198-1-rew1001-240396-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 23 जून तक बारिश और तेज हवा चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 23 जून तक बारिश और तेज हवा चलने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर के समय साफ मौसम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार सुबह से धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में अधिकतम तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून तक मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने, राजस्थान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 18 जून की रात से 20 जून तक अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चल सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में दिन के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।