{"_id":"6a2816e24c4a8d2724012410","slug":"raised-awareness-among-people-about-tb-rewari-news-c-198-1-rew1001-239928-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टीबी रोग के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टीबी रोग के प्रति लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सरकार की ओर से टीबी की जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
मरीजों को दवाइयां बीच में नहीं छोड़नी चाहिए क्योंकि इससे बीमारी गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव न करने और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने की अपील भी की।