{"_id":"69ea5bab2a42c9f8f30e620c","slug":"relief-from-the-heat-additional-coaches-will-be-added-to-trains-passing-through-rewari-from-may-1-rewari-news-c-198-1-rew1001-237301-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी में राहत...1 मई से रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी में राहत...1 मई से रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे
विज्ञापन
नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 52 जोड़ी रेलसेवाओं में कुल 132 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी 1 मई से शुरू होकर अधिकांश ट्रेनों में 31 मई तक लागू रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में विभिन्न श्रेणियों थर्ड एसी, स्लीपर और साधारण डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है। खासतौर पर रेवाड़ी से जुड़ी रेलसेवाओं जैसे मदार-रेवाड़ी-मदार, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी और जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर ट्रेनों में 1 मई से 31 मई तक पांच-पांच साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
इससे दैनिक यात्रियों और आम लोगों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी, दिल्ली-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, जोधपुर-दादर और बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस में भी अलग-अलग तिथियों के अनुसार मई महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।
कुछ ट्रेनों में यह बढ़ोतरी जून के शुरुआती दिनों तक भी जारी रहेगी। रेलवे का कहना है कि गर्मियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है ताकि वेटिंग टिकट की समस्या कम हो और यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय पर टिकट बुक कराएं। यात्रा से संबंधित ताजा जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अपडेट लेते रहें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X