फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resolved to take the message of Saint Ravidas to the masses.

Rewari News: संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Resolved to take the message of Saint Ravidas to the masses.
रेवाड़ी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बाल भवन परिसर में कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने संत रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनकी वाणी समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और असमानता को मिटाने की प्रेरणा देती है। उनके विचारों पर चलकर सामाजिक समरसता और अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने मानव कल्याण और सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी। 650वीं जयंती का अवसर उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कलशों को जिले के गांवों, वार्डों और मंदिरों तक श्रद्धा के साथ पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उनके जीवन को सेवा और समर्पण की मिसाल बताया। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि संत रविदास ने श्रम की प्रतिष्ठा और मानव मात्र से प्रेम का संदेश दिया।

समापन पर विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधि-विधान से पवित्र कलश वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed