सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resources are being exploited in the blind race for development: Manoj

विकास की अंधी दौड़ में संसाधनों का हो रहा दोहन : मनोज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Resources are being exploited in the blind race for development: Manoj
विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं।स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos

साहित्यकार एवं चिंतक मनोज कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है और यह दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 की थीम हमारी शक्ति-हमारा ग्रह हमें यह संदेश देती है कि पृथ्वी संरक्षण की शक्ति मानव के भीतर ही निहित है। उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिकीकरण और विकास की अंधी दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हुआ है।
जिससे पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में व्याख्याता ममता एवं पूजा शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और पौधरोपण तथा प्लास्टिक के कम उपयोग को जीवन में अपनाने की अपील की।
वहीं व्याख्याता सुनीता देवी एवं नम्रता सचदेवा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed