फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari gas blast case Daughter last rites performed a day ago now the father has also passed away

Rewari Gas Blast: एक दिन पहले हुआ बेटी का अंतिम संस्कार, अब पिता ने भी तोड़ा दम

Sat, 11 Jul 2026 05:34 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

बेटी तन्नु का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को ही किया गया था और शनिवार को उनके पिता ने भी दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।

विज्ञापन
Rewari gas blast case Daughter last rites performed a day ago now the father has also passed away
बेटी तन्नु और पिता सतबीर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
रेवाड़ी के हंस नगर में एक घर में हुए भीषण धमाके के बाद गंभीर रूप से झुलसे पूर्व सैनिक सतबीर चौहान की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सतबीर चौहान 70 झुलसे गए थे। इससे पहले उनकी बेटी तन्नु की 9 जुलाई की शाम दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई थी। बेटी तन्नु का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को ही किया गया था और शनिवार को उनके पिता ने भी दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है। इस मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं सतबीर की पत्नी, भतीजी और पड़ोसी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रेस करने के लिए स्विच ऑन करते ही हुआ धमाका
सतबीर चौहान की पत्नी मधु ने बताया कि 5 जुलाई को शाम के वक्त गेट के पास चारपाई पर बैठे मेर पति सतबीर और कुर्सी पर बैठे पड़ोसी जयभगवान चाय पी रहे थे। उनके चाय पीने के बाद मैं वो बर्तन रसोई में रखने चली गई। तभी मेरी बेटी तन्नु ने बेटे आकाश के कपड़े प्रेस करने के लिए स्विच ऑन किया और तभी जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधु ने बताया कि इस धमाके में मेरी बेटी काफी ज्यादा जल गई। पति सतबीर का मुंह, हाथ और पैर व पड़ोसी जयभगवान का हाथ, पैर और मुंह जल गया। चारपाई पर सो रही मेरी 2 वर्षीय भतीजी के मुंह, हाथ, पैर जल गए। जब मैंने भागकर आग बुझाने की कोशिश की, तो मेरे भी हाथ जल गए। मैं जोर से चिल्लाई तो सभी पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उन्होंने आग बुझाई। मुझे, मेरे पति, बेटी, भतीजी और पड़ोसी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

आईजीएल पर लगे लापरवाही के आरोप

हादसे से कुछ समय पहले मेरे पति कह रहे थे कि मेन गेट पर गैस की बदबू आ रही है। आरोप है कि यह हादसा आईजीएल की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) गेस टेस्टिंग व पाइप लाइन खुली होने के कारण घर के अंदर काफी मात्रा में गैस जमा होने से हुआ है। यह आईजीएल कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।


शुक्रवार को बेटी का अंतिम संस्कार, शनिवार को पिता ने दम तोड़ा

शुक्रवार शाम को पूर्व सैनिक सतबीर चौहान के पैतृक गांव टांकड़ी में बेटी तन्नु का अंतिम संस्कार किया गया था। हादसे में झुसली तन्नु की वीरवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगनी के बाद परिवार ने 25 नवंबर को तन्नु की शादी तय की हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार तन्नु 90 प्रतिशत झुलसी हुई थी। वहीं, शनिवार सुबह पिता सतबीर चौहान ने भी दम तोड़ दिया। सतबीर 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे, वहीं, पड़ोसी जयभगवान 60 और 2 वर्षीय बच्ची 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed