Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Memorandum submitted to Health Minister Aarti Rao in Rewari; issues faced by ambulance drivers raised.
{"_id":"6a51d7397d510fd65c0aeffe","slug":"video-memorandum-submitted-to-health-minister-aarti-rao-in-rewari-issues-faced-by-ambulance-drivers-raised-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को सौंपा ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को सौंपा ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की समस्याएं उठाईं
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला प्रधान रविंद्र बजाड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से उनके रामपुरा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से एम्बुलेंस चालकों की समस्याओं तथा उनसे जुड़े न्यायालय के मामलों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपप्रधान संतोष, प्रदीप (ईएमटी) तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव आरटीएस (सोनीपत) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि एम्बुलेंस चालकों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और न्यायालय के निर्णयों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सचिवालय में प्रदेश समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें एसीएस हेल्थ, एनएचएम के प्रबंध निदेशक (एमडी) तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।