{"_id":"69d3f9a3f0108d7367048183","slug":"rewari-kotkasim-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-8-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-236316-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 8 करोड़ से होगा 13.5 किमी लंबे रेवाड़ी-कोटकासिम मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 8 करोड़ से होगा 13.5 किमी लंबे रेवाड़ी-कोटकासिम मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-कोटकासिम मार्ग की बदहाल दशा। संवाद
- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
विज्ञापन
रेवाड़ी।
गढ़ी बोलनी होते हुए राजस्थान सीमा तक जाने वाली 13.5 किलोमीटर लंबी कोटकासिम रोड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कसौला चौक के दोनों ओर सीसी रोड पर काम शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत पर 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो महीने में परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना की खास बात यह है कि इसमें जलभराव वाली जगहों को चिह्नित कर डामर के बजाय सीमेंट कंक्रीट (सीसी) का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के आंबेडकर चौक से लेकर कसौला चौक तक के हिस्से को फोर लेन का नवनिर्माण किया जाएगा जबकि इससे आगे राजस्थान बॉर्डर तक यह मार्ग टू-लेन का किया जाएगा।
निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांवों के निवासियों और राजस्थान की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी
1.50 किमी सीमेंट कंक्रीट रोड बनाई जाएगी
सड़क पर कई स्थानों पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है जिससे डामर की सड़क बार-बार टूट जाती है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने विशेष रणनीति अपनाई है। कसौला चौक के दोनों ओर और गढ़ी बोलनी गांव के भीतर करीब 1.50 किलोमीटर के हिस्से में विशेष रूप से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड का निर्माण किया जाएगा। कसौला चौक पर इस निर्माण कार्य की शुरुआत भी की जा चुकी है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन
कोटकासिम रोड के नवनिर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और अब कसौला चौक पर सीसी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो महीनों के भीतर इस पूरी सड़क का निर्माण कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
- सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
Trending Videos