सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Running competitions will be held on 8 March on International Women's Day

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को होंगी दौड़ प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Running competitions will be held on 8 March on International Women's Day
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मेरा युवा भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सुबह 8 बजे बावल आईआईटी के पास सवाईमान खेल अकादमी में दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी।
कार्यक्रम का आयोजन शूटिंग प्रशिक्षक कृष्ण सिंह, जिला खेल अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत रेवाड़ी के समन्वय से किया जाएगा। तीन आयु वर्गों अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल नौ दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए एक सहभागिता गतिविधि के रूप में रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। प्रतियोगिता में लगभग एक हजार महिला प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खेलो इंडिया के राष्ट्रीय खेल भंडार प्रणाली पोर्टल या मेरा युवा भारत की वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
इसके अलावा प्रतियोगिता के दिन आयोजन स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि अस्मिता लीग खेलो इंडिया के लैंगिक समानता अभियान का हिस्सा है।
इसका उद्देश्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना और गांवों व छोटे कस्बों की लड़कियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है।
वर्ष 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग का उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ देशभर में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए मंच प्रदान करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed