{"_id":"69ab1c768c02a509150b1393","slug":"even-after-the-portal-opened-applications-for-sports-nursery-did-not-increase-rewari-news-c-198-1-rew1001-234607-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोर्टल खुलने के बाद भी खेल नर्सरी के लिए नहीं बढ़े आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोर्टल खुलने के बाद भी खेल नर्सरी के लिए नहीं बढ़े आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले 10 खेलों की नर्सरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए खेल नर्सरी पोर्टल को 7 मार्च तक दोबारा खोल दिया गया है। इसके बाद भी आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई थी। उस समय तक केवल 177 आवेदन ही प्राप्त हुए थे। कम आवेदन आने को देखते हुए विभाग ने पोर्टल को दोबारा 7 मार्च तक खोलने का निर्णय लिया, ताकि इच्छुक संस्थान इन खेलों के लिए आवेदन कर सकें।
अब तक कुल आवेदनों की संख्या लगभग वहीं बनी हुई है और नए आवेदन अपेक्षा के अनुसार नहीं बढ़ पाए हैं।जिला खेल कार्यवाहक अधिकारी ममता ने बताया कि इच्छुक सरकारी शिक्षण संस्थान, ग्राम पंचायत तथा निजी शिक्षण संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सॉफ्टबॉल, भारोतोलन, लॉन टेनिस, कैनोइंग, बेसबॉल, साइक्लिंग, रोविंग, घुड़सवारी, कराटे और तैराकी जैसे खेलों के लिए खेल नर्सरी स्थापित की जाएंगी। विभाग का उद्देश्य इन खेलों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
जिला रेवाड़ी में 10 खेलों के लिए खेल नर्सरी स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुछ खेलों के प्रति संस्थानों ने अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई है, जिसके चलते विभाग की ओर से खेल नर्सरी पोर्टल को दोबारा 7 मार्च तक खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि इच्छुक संस्थान इन खेलों के लिए भी आवेदन कर सकें। - ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
Trending Videos