सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sachin selected in the Indian senior foil team, will represent India in Shanghai

Rewari News: सचिन का भारतीय सीनियर फॉयल टीम में चयन, शंघाई में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sachin selected in the Indian senior foil team, will represent India in Shanghai
सचिन, ​खिलाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। फेंसर सचिव (17) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर भारतीय सीनियर पुरुष फॉयल टीम में जगह बनाई है। सचिन वीरवार को चीन के शंघाई के लिए रवाना हुए जहां 15 से 17 मई तक आयोजित होने वाली सीनियर फॉयल ग्रां प्री प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending Videos

इतनी कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में चयन होना न केवल सचिन बल्कि पूरे रेवाड़ी और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। फेंसिंग कोच राजपाल यादव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के 232 शीर्ष फॉयल फेंसर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे बड़े मंच पर भारतीय टीम का हिस्सा बनना सचिन की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।
भारतीय पुरुष फॉयल टीम में रेवाड़ी, हरियाणा के सचिन के अलावा जींद के आदित्य, मणिपुर के हेमाश तथा महाराष्ट्र के तेजस पाटिल को शामिल किया गया है। टीम के चयन के बाद हरियाणा के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
सचिन ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। लगातार अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed