सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sanitation workers postpone strike

Rewari News: सफाईकर्मियों को धरना स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
sanitation workers postpone strike
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मियों ने वीरवार को भी हड़ताल पर रहकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया। बाद में धरना स्थगित हो गया।
Trending Videos

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। जबतक मांगें नहीं मानी जाती हैं तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और विभाग के कर्मचारियों को न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतन दिया जाए। इसके अलावा गुरुग्राम में निकाले गए 3480 कर्मचारियों की पुन: बहाली की भी मांग की गई है।

अशोक कुमार ने कहा कि ये सभी मांगें कर्मचारियों के हित से जुड़ी हुई हैं और इन्हें पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल में कोरोना योद्धा कहा गया, लेकिन अब उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।

इससे कर्मचारियों में भारी रोष है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कूड़ा ना उठने की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

धरने में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। ऐसे में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed