फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers staged a protest and sit-in.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest and sit-in.
मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य जितेंद्र ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
धरने के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी मूलभूत मांगों के लिए बार-बार आवाज उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए तथा ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को स्थायी रोजगार की सुरक्षा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आयोग के सदस्य को सौंपे ज्ञापन में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एरियर पॉलिसी लागू करने तथा कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
कर्मचारियों का कहना है कि लगातार सेवाएं देने के बावजूद कच्चे और ठेका कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस निर्णय लेना चाहिए।
धरने में पहुंचकर हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

कर्मचारियों ने भी स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद:

धरने के दौरान प्रधान अनिल कुमार, सचिव सुनील कुमार, उपप्रधान तेज सिंह, सुशील, ममता, इंदु, मीना, राजपाल, कर्मवीर और शंकर कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें केवल व्यक्तिगत हित से जुड़ी नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के भविष्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed