सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Savitribai Phule is a symbol of women power.

Rewari News: सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति का प्रतीक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule is a symbol of women power.
सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने सावित्री बाई फुले को नारी शक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि आज की नारी अगर शिक्षित और आत्मनिर्भर है, तो उसका बड़ा श्रेय सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को जाता है। उन्होंने रूढ़िवादिता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जो जंग लड़ी, वह आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर एससी डिपार्टमेंट के जिला उपाध्यक्ष खूबराम सरपंच, मीरसिंह चावरिया, जिला महासचिव राजू ठेकेदार, जिला सचिव कुंदन ठेकेदार, मामराज, भगत सिंह बौद्ध, राजेंद्र ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed