फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   School watchmen staged a protest demanding a salary hike and regularization of their services.

Rewari News: स्कूल चौकीदारों ने वेतन वृद्धि और नियमित करने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
School watchmen staged a protest demanding a salary hike and regularization of their services.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सदस्य। स्त्रोत: मंच
रेवाड़ी। एजुसेट स्कूल चौकीदार यूनियन संयुक्त कर्मचारी मंच (जेपीए) के बैनर तले शुक्रवार को चौकीदारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान एवं यूनियन के राज्य संयोजक देवेंद्र कुमार और संचालन एआईयूटीयूसी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मास्टर सुबे सिंह ने किया।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2007 से कार्यरत एजुसेट स्कूल चौकीदार पिछले 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। पिछले नौ वर्षों से उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। मात्र सात हजार रुपये मासिक मानदेय पर उनसे 24 घंटे चौकीदारी के साथ-साथ स्कूल के अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं। विरोध करने पर वेतन रोकने और नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विभाग ने 2023 में वेतन 14 हजार रुपये करने तथा एचकेआरएनएल के माध्यम से न्यूनतम वेतन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने शिक्षा मंत्री के नाम डीईईओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर एजुसेट चौकीदारों को नियमित करने, नियमित होने तक 18,500 रुपये मासिक वेतन देने, लंबित बकाया जारी करने, ड्यूटी समय निर्धारित करने, साप्ताहिक अवकाश लागू करने तथा सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को नौकरी और 10 लाख रुपये की सहायता देने सहित कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन को जेपीए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed