सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Security arrangements within the Judicial Complex premises must be robust: Judge Pankaj

ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए पुख्ता : जज पंकज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements within the Judicial Complex premises must be robust: Judge Pankaj
बावल में वकीलों के चेंबर्स का शिलान्यास करते जज पंकज जैन। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोग न्याय के लिए कोर्ट आते हैं और कोर्ट में आते समय उन्हें सुरक्षित महसूस होना चाहिए। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से पुख्ता होनी चाहिए। यह बात पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज पंकज जैन ने उपमंडल बावल में नए न्यायिक परिसर में वकीलों के चेंबर्स का शिलान्यास करते हुए कही।
Trending Videos

जज पंकज जैन ने रेवाड़ी, बावल व कोसली न्यायिक परिसर का अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अवलोकन के दौरान अदालत परिसर की व्यवस्थाओं, न्यायिक कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बावल में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 346 चेंबर का निर्माण किया जा रहा है। एक चेंबर में दो अधिवक्ताओं के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किया है। रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन में जज पंकज जैन ने कहा कि वकीलों को वर्क सस्पेंड करने से बचना चाहिए और अपने क्लाइंट के लिए न्यायिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं को शनिवार को वर्क सस्पेंड को हटाकर अपने क्लाइंट की पैरवी करनी चाहिए। अधिवक्ता डॉक्टर की तरह काम करें और ट्रॉमा सेंटर की तरह काम करते हुए अपने मुव्वकिलों को न्याय दिलाने में अहम भागीदारी दिखाएं। अधिवक्ताओं के साथ क्लाइंट का मधुर संबंध रहता है तभी वह अपनी सारी बात वकीलों से कर पाते हैं।

श्रम न्यायालय के लिए अधिकारी की होगी नियुक्ति
जिला बार एसोसिएशन के ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाते हुए जज पंकज जैन ने कहा कि जल्द ही जिले में श्रम न्यायालय के लिए अधिकारी की नियुक्ति करवा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन की कई छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने की बात कही


पंकज जैन रेवाड़ी न्यायालय के हैं निरीक्षक जज
पंकज जैन रेवाड़ी न्यायालय के निरीक्षक जज हैं वह आज अपने निरीक्षण के लिए जिला न्यायालय परिसर में आए थे। जिला न्यायालय परिसर पर पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा ने उनका स्वागत किया और पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वामित्र यादव ने बार रूम में पहुंचने पर उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और वकीलों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं सहित उप प्रधान सुमन यादव, सचिव मनोज यादव व कोषाध्यक्ष चिराग भारद्वाज ने जज को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed