सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shopkeeper threatens to molest minor

Rewari News: दुकानदार ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी धमकी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper threatens to molest minor
web -
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक दुकानदार की तरफ से नाबालिग से छेड़छाड़ कर धमकी दी गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि ढाई माह पहले उसकी नाबालिग भतीजी गली में खेल रही थी। गांव के एक दुकानदार का पड़ोसी के घर आना जाना था। वह उसकी नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर पड़ोसी के घर ले गया जहां उसके साथ छेड़छाड़ की।
Trending Videos

दुकानदार ने उसे किसी को बताने पर गांव व स्कूल में बदनाम करने की धमकी दी जिसके डर से वह चुप रही और किसी को नहीं बताया। महिला ने बताया कि पिछले माह वे किसी काम से जा रही थीं। फोन दुकानदार के पास रख दिया। दुकानदार जब फोन देने के बहाने घर आया तो भतीजी ने डरकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और ऊपर से फोन लिया। इसके बाद दुकानदार से उसे फोन और व्हाट्सअप कॉल कर धमकी देकर अश्लील फोटो भेजने के लिए मजबूर किया।जिसके बाद भतीजी ने घटना से हमें अवगत करवाया। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed