{"_id":"69ea5b5c80e27c1c5e0586bd","slug":"signs-of-internal-strife-in-bjp-discussions-intensify-over-mlas-refusal-to-name-him-rewari-news-c-198-1-rew1001-237310-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाजपा में अंदरूनी खींचतान के संकेत, विधायक का नाम न लेने पर चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाजपा में अंदरूनी खींचतान के संकेत, विधायक का नाम न लेने पर चर्चाएं तेज
विज्ञापन
भाजपा से टिकट मिलने पर खुशी जाहिर करतीं विनीता पीपल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए भाजपा में टिकट वितरण को लेकर चली खींचतान का असर अब खुलकर सामने आने लगा है। टिकट घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने वीरवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली के साथ प्रेसवार्ता की लेकिन इस दौरान एक छोटी सी बात ने राजनीतिक हलकों में बड़ी चर्चा छेड़ दी।
प्रेसवार्ता में विनीता पीपल ने पार्टी नेतृत्व और समर्थकों का आभार जताया लेकिन उन्होंने स्थानीय विधायक लक्ष्मण यादव का नाम नहीं लिया। खास बात यह रही कि उनके पास बैठीं जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने इशारों में उन्हें विधायक का नाम लेने के लिए संकेत भी दिया लेकिन इसके बावजूद विनिता पीपल ने उनका उल्लेख नहीं किया।
इस घटनाक्रम को भाजपा के अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि टिकट वितरण के दौरान चली खींचतान के चलते कुछ नेताओं के बीच नाराजगी बनी हुई है जो अब सार्वजनिक तौर पर भी झलकने लगी है।
चुनावी माहौल में इस तरह के संकेत पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विनीता पीपल ने बताया कि वह लोगों की आवाज उठाएंगी, साथ ही शहर का विकास करेंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X