सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Speeding car hit three women on Holi in Rewari two died on the spot

Haryana: होली पर पसरा मातम, तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ओवरस्पीड कार ने पैदल जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर है। 

Speeding car hit three women on Holi in Rewari two died on the spot
हादसे में दो महिलाओं की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बेरली-डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीन महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

Trending Videos


मृतक महिला स्थानीय रामपुरी निवासी भतेरी देवी (60) व संतरा देवी  (60) है। कार टाटा कंपनी की किसी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं गांव से दूध लेने के लिए जा रही थीं। होली पर्व को लेकर तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल महिला के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है तथा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को निजी नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोसली के डीएसपी विद्यानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, मगर ग्रामीण नहीं माने। देर रात तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। अभी तक हादसे में शामिल वाहन का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो परिवारों की खुशियां मातम में बदली, गांव में शोक की लहर
रामपुरी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। होली पर्व को लेकर भतेरी देवी व संतरा देवी  घर में तैयारियों में जुटी हुई थीं। अचानक हुए इस हादसे से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहां घरों में होली की खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहीं अब मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या कहती है पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेगी। -भगवत प्रसाद, प्रभारी, थाना जाटूसाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed