रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से विद्यार्थियों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डिजिटल अवेयरनेस विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि धीरज कुमार द्वितीय और आशना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ. संगीता राव, डॉ. मीनाक्षी यादव तथा पूजा शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सही उपयोग, साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कमेंट
कमेंट X