सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Substance abuse is a serious social evil: Rampal

नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है : रामपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Substance abuse is a serious social evil: Rampal
गांव संगवाड़ी में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताती नशा मुक्त टीम। स्रोत: प्रव
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। मंगलवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने राजकीय आईटीआई और गांव संगवाड़ी का दौरा किया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जिसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए सभी नागरिकों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से आह्वान किया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशे का सेवन किया जा रहा है या कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा सप्लाई में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग के बिना नशा मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed