{"_id":"6a7e1145a42ba05f8d01c096","slug":"ten-buses-will-travel-from-rewari-to-gurugram-for-the-partition-horrors-remembrance-day-event-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243569-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए रेवाड़ी से गुरुग्राम जाएंगी 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए रेवाड़ी से गुरुग्राम जाएंगी 10 बसें
Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड डिपो पर खड़ी बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रेवाड़ी से 10 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। राज्य परिवहन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों को कार्यक्रम में पहुंचाने के लिए 315 बसों की व्यवस्था की है।
महेंद्रगढ़ से पांच बसें कार्यक्रम के लिए भेजी जाएंगी। पहले से ही बसों की कमी झेल रहे रेवाड़ी डिपो में 14 अगस्त को दस बसें कम होने के बाद यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय की ओर से 12 अगस्त को सभी महाप्रबंधकों को जारी पत्र में बसों की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभागियों को लाने के लिए बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य रूप से अच्छी स्थिति वाली बसों का ही संचालन किया जाए, ताकि रास्ते में बस खराब होने की समस्या न आए। इसके अलावा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराई गई बसों के बिल विभागीय हिदायतों के अनुसार तैयार कर भुगतान के लिए भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कार्यक्रम के लिए गुरुग्राम को नोडल महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक 30 बसें गुरुग्राम महानगर से, 25 बसें नूंह तथा 20-20 बसें सोनीपत-गोहाना, रोहतक और गुरुग्राम से लगाई जाएंगी। रेवाड़ी से 10 बसें जाने से जिले के प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
वहीं, रोडवेज जीएम निरंजन ने कहा कि जिन रूटों की बसों को कार्यक्रम में भेजा जाएगा वहां पर अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।