फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tent business owner son dies after his scooter skids in Rewari

Rewari News: स्कूटी फिसलने से टेंट कारोबारी के बेटे की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसे का फुटेज

Wed, 08 Jul 2026 04:08 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2026 04:08 PM IST
सार

मृतक भजन का बाग निवासी मयंक सोनी (19) है। वह शहर के टेंट कारोबारी नवनीत सोनी का बड़ा बेटा था। मयंक गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
Tent business owner son dies after his scooter skids in Rewari
मयंक सोनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी में झज्जर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में टेंट कारोबारी के 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद युवक का सिर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

मृतक भजन का बाग निवासी मयंक सोनी (19) है। वह शहर के टेंट कारोबारी नवनीत सोनी का बड़ा बेटा था। मयंक गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में उसके अलावा छोटा भाई वंश है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन




बिजली के खंभे से टकराया सिर

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मयंक स्कूटी से झज्जर रोड स्थित टेंट के गोदाम गया था। काम पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था। गोदाम से करीब 100 मीटर आगे झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्कूटी डिवाइडर पर लगे लोहे के बिजली के खंभे से जा टकराई और मयंक का सिर भी खंभे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और परिचित भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

हादसे की सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सड़क पर फिसलती हुई दिखाई देती है। इसके बाद वह डिवाइडर के पास लगे खंभे से टकरा जाती है और मयंक उछलकर सड़क पर गिर जाता है। स्कूटी आगे निकल जाती है, जबकि कुछ ही क्षण बाद वहां मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। 


सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed