{"_id":"6a4e1983e69bc1fff6014bae","slug":"video-rewari-youth-can-build-a-bright-future-only-by-staying-away-from-drugs-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी:- नशे से दूर रहकर ही युवा बना सकते हैं उज्ज्वल भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी:- नशे से दूर रहकर ही युवा बना सकते हैं उज्ज्वल भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नैचाना में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने की।
मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि युवा यदि नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के लगातार प्रयास किए जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियां सीमाओं पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर तस्करी पर अंकुश लगा रही हैं, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता बेहद जरूरी है।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में 595 विद्यार्थियों और 35 शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने का संदेश देने का भी संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।