{"_id":"697fad390f69492bd4000731","slug":"the-bjp-called-the-budget-developmental-while-the-congress-called-it-anti-poor-rewari-news-c-198-1-rew1001-232931-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बजट..भाजपा ने विकासपरक, कांग्रेस ने बताया गरीब विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बजट..भाजपा ने विकासपरक, कांग्रेस ने बताया गरीब विरोधी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय बजट को भाजपा नेताओं ने विकासपरक बताया है। वहीं कांग्रेस ने बजट को गरीब विरोधी करार दिया है। भाजपा का कहना है कि सरकार ने बजट को आर्थिक वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और सबका विकास पर केंद्रित किया है। बजट ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है।
युवा शक्ति-संचालित पहल के तहत एजुकेशन टू इम्पालइमेंट स्थायी समिति का गठन और 15 हजार स्कूलों में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग लैब की स्थापना की जाएगी जो छात्रों को भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करेगी। जिला अस्पतालों की आपातकालीन क्षमता में 50% वृद्धि और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण ऐतिहासिक निर्णय है।
वहीं कांग्रेस ने बजट को गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी बताया है। कांग्रेस नेताओं ने काह कि आम लोग पहले ही महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। घरेलू बचत घट रही है, कर्ज बढ़ रहा है और वेतन स्थिर बना हुआ है, लेकिन बजट में उपभोक्ता मांग को पुनर्जीवित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
-- -- -- --
बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला है। वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनामिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर-केंद्रित राज्य को नई उड़ान देगा। एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान उद्यमियों और रोजगार सृजन के लिए लाभकारी होगा। कृषि क्षेत्र में बढ़ा आवंटन, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन और लवणीय भूमि सुधार के प्रावधान किसानों के लिए वरदान साबित होंगे।-डॉ. सतीश खोला, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बजट में सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को उद्यमों का मालिक बनाने के लिए एसएचई मार्ट्स की स्थापना की घोषणा की है। यह एक युवा शक्ति-संचालित बजट है। मछली पालन और पशुपालन क्षेत्र के लिए विशेष क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी की घोषणा की गई है। आयुर्वेदिक एम्स की स्थापना आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान ले जोड़ने का दूरदर्शी कदम है। छात्राओं के लिए हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण का प्रावधान लाभदायक है।-डॉ. वंदना पोपली, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
--
बजट में कैंसर की दवाइयों पर टैक्स घटाकर गरीब को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। स्वदेशी हथियारों का निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी, डेयरी एवं पशुपालन में विकास करके सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। नए आयकर कानून 2025 को 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की घोषणा की है, जिससे इनकम टैक्स फाइल करना आसान बना दिया गया है।-बलजीत सिंह यादव, उपाध्यक्ष, भाजपा
-- -- -- -- -- -
बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी परिवहन और औद्योगिक निवेश पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे हरियाणा जैसे उभरते राज्यों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन को अप्रत्यक्ष रूप से मजबूती दी गई है, जिससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।-प्रवीण शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष
--
बजट विकासपरक है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बजट है। निरंतर भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को स्पीड मिलेगी, बजट भारत के विजन को साकार करता है। इस बजट में वित्त मंत्री ने 4000 ई-बसें चलाने, 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कैंसर की दवाओं के दाम घटाने और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने सहित कई महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। -पंडित हिमांशु पालीवाल, भाजपा जिला महामंत्री
-- -- -- -- -- --
यह बजट पूरी तरह दिशाहीन है। इस बजट में न तो देश को दिशा देने वाली कोई दूरदृष्टि है और न ही आर्थिक चुनौतियों से निपटने की राजनीतिक इच्छाशक्ति। युवा, किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, उद्योग, निर्यातक और राज्य सरकारें सभी को इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है। विनिर्माण क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की कोई रणनीति बजट में दिखाई नहीं देती। पूर्व में घोषित प्रशिक्षण और इंटर्नशिप योजनाओं के परिणामों पर भी सरकार पूरी तरह मौन है।-कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व वित्त मंत्री
-- -- -- -- -- --
यह बजट देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है। बजट में न तो कोई नई सोच दिखाई देती है और न ही आम लोगों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान प्रस्तुत किया गया है। सरकार ने पुराने प्रावधानों को नए शब्दों में प्रस्तुत कर केवल आंकड़ों की बाजीगरी की है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय, मध्यम वर्ग को राहत, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार कोई ठोस घोषणा करने में असफल रही है।-राजेंद्र प्रधान, वरिष्ठ नेता कांग्रेस
-- -- -- -- -- -- --
Trending Videos